केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि भारत की कुल सौर ऊर्जा क्षमता लगभग तीन हजार 343 गीगावाट आंकी गई है। आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान की सौर फोटोवोल्टिक क्षमता रिपोर्ट जारी करते हुए उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट केवल एक तकनीकी दस्तावेज नहीं है, बल्कि भारत की सौर क्षमता की रूपरेखा है। श्री जोशी ने कहा कि यह भविष्य के निवेश के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी, नवाचार को गति देगी और आगामी दशकों में भारत के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता को आकार देगी। रिपोर्ट के अनुसार भारत में अनुमानित तीन हजार 343 गीगावाट फोटोवोल्टिक सौर क्षमता है। इसमें राजस्थान अकेले आठ सौ गीगावाट से अधिक क्षमता वाला राज्य है। श्री जोशी ने कहा कि यह नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम है।
Site Admin | सितम्बर 23, 2025 2:06 अपराह्न
भारत की कुल सौर ऊर्जा क्षमता लगभग 3,343 गीगावाट आंकी गई है: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी