भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी श्रीलंका की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर कोलंबो पहुँच गए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य श्रीलंका के साथ रक्षा सहयोग को मज़बूत करना है। उन्होंने कल श्रीलंका के सेना प्रमुखों और रक्षा सचिव के साथ बातचीत की।
एडमिरल त्रिपाठी का समुद्री सुरक्षा, प्रशिक्षण और क्षमता वृद्धि पर केंद्रित चर्चाओं के लिए प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या और वरिष्ठ नेताओं से भी मिलने का कार्यक्रम है। वह कल कोलंबो में गाले संवाद 2025 के 12वें संस्करण को संबोधित करेंगे। यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन नौसेना प्रमुखों और रणनीतिक विशेषज्ञों को एक साथ लाता है।