बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत, बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव ने मंत्रालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। 2 अक्टूबर को समाप्त होने वाला यह अभियान स्वच्छता, पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी और नागरिक भागीदारी को बढ़ावा देगा। इस वर्ष का विषय “स्वच्छोत्सव” है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता को एक सामूहिक प्रयास और सामुदायिक भागीदारी के उत्सव के रूप में मनाना है।
Site Admin | सितम्बर 17, 2025 8:37 अपराह्न
बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान की शुरुआत की