सितम्बर 13, 2025 10:16 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्‍तर राज्‍यों मणिपुर, मिजोरम और असम का दौरा किया, कहा- पूर्वोत्‍तर क्षेत्र देश का बन रहा है विकास का इंजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्वोत्तर राज्यों मिज़ोरम, मणिपुर और असम का दौरा किया और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली एक नई रेल लाइन भी शामिल है। चुराचांदपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर के सभी संगठनों से अपने सपनों को साकार करने के लिए शांति के मार्ग पर चलने का आग्रह किया।