सितम्बर 15, 2025 4:49 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल परिवर्तन पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के लेख को किया साझा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जे.ए.म. ट्रिनिटी, यूपीआई, जेम और ई-नाम जैसी पहलों के माध्यम से पिछले एक दशक में देश के डिजिटल परिवर्तन को रेखांकित करते हुए, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का एक लेख सोशल मीडिया पर साझा किया। श्री मोदी ने कहा कि भारत का डिजिटल दशक केवल तकनीक के बारे में नहीं, बल्कि परिवर्तन के बारे में है।