सितम्बर 15, 2025 4:27 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारतीय शहर विकास के इंजन बन रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारतीय शहर विकास के इंजन बन रहे हैं। श्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के एक लेख पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही। प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार के निरंतर प्रयासों से साफ़ सड़कें, बेहतर आवास, तेज़ मेट्रो और हरित शहरों का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

   

श्री पुरी ने लेख में इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी ने शहरों को राष्ट्रीय विकास एजेंडे के केंद्र में रखा है। इसे बोझ नहीं बल्कि विकास के इंजन और गौरव के प्रतीक के रूप में देखा है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में संचयी केंद्रीय निवेश 2004-2014 के बीच 1 दशमलव 57 लाख करोड़ रुपये से 16 गुना बढ़कर अब 28 दशमलव 5 लाख करोड़ रुपये हो गया है।