सितम्बर 23, 2025 5:20 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का एक लेख साझा किया है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का एक लेख साझा किया है। इसमें भारत के चिकित्सा क्षेत्र के विकास का उल्‍लेख किया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के पारंपरिक चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है। यह क्षेत्र लोगों और पृथ्वी के लिए एक अधिक संतुलित और टिकाऊ भविष्य में योगदान दे रहा है।