प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करने के लिए देश के लोगों का आह्वान किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने इसे एक प्रेरक पहल बताया। यह पहल समेकित जिम्मेदारी और राष्ट्रीय गौरव की भावना दर्शाती है। उन्होंने स्वच्छता उत्सव से लोगों से जुड़ने और 25 सितम्बर सुबह आठ बजे श्रमदान करने का आग्रह किया। 25 सितम्बर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती भी है।
Site Admin | सितम्बर 23, 2025 3:19 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करने के लिए देश के लोगों का आह्वान किया है