प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आशा व्यक्त की कि नवरात्रि का पावन अनुष्ठान हर एक के जीवन में शक्ति और संकल्प का संचार करेगा। श्री मोदी ने सबके स्वास्थ्य और सौभाग्य के लिए मां दुर्गा के आशीषों की कामना की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नवरात्रि का अवसर अत्यंत विशिष्ट है क्योंकि जीएसटी बचत उत्सव के साथ स्वदेशी के मंत्र को नई ऊर्जा मिलने जा रही है। उन्होंने विकसित और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।
Site Admin | सितम्बर 22, 2025 8:26 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दी