मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश को नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत 2 बड़ी परियोजनाएं दी है। इसमें बुंदेलखण्ड क्षेत्र की केन-बेतवा वृहद परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना है। कल नई दिल्ली में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही केन-बेतवा परियोजना का भूमि-पूजन प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किया जायेगा।