सितम्बर 14, 2024 7:27 अपराह्न | jharkhand news

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल जमशेदपुर में छह वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाडियों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल जमशेदपुर में छह वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाडियों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें टाटानगर-पटना, वाराणसी-देवघर, टाटानगर-ब्रह्मपुर, हावड़ा-धनबाद-गया, हावड़ा-दुमका-भागलपुर और हावड़ा-टाटानगर-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रांची में बताया कि इन रेलगाड़ियों का उद्घाटन टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक भव्य समारोह में किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के बीस हजार गरीब लोगों को आवास भी प्रदान किया जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा धीमी गति से काम किया गया, जिस कारण लाभुकों की संख्या कम रही।