दिसम्बर 14, 2025 7:11 पूर्वाह्न

views 100

एम्स दिल्ली ने स्ट्रोक के इलाज़ के लिए किया सुपरनोवा स्टंट नामक स्वदेशी उपकरण का परीक्षण

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स, नई दिल्ली ने स्ट्रोक के इलाज़ के लिए सुपरनोवा स्टंट नामक स्वदेशी उपकरण का पहली बार ​​परीक्षण किया है।    एम्स ने बताया कि इस उपकरण को भारतीय परिवेश के हिसाब से डिजाइन किया गया है जहां पश्चिमी देशों के मुकाबले कम उम्र में ही लोग स्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं।    संस्थान ने कहा कि सुपरनोवा स्टंट का निर्माण अब देश में ही किया जाएगा। इससे प्रतिवर्ष स्ट्रोक का शिकार होने वाले 17 लाख से अधिक लोगों को सहायता मिलेगी।

अक्टूबर 17, 2024 9:31 अपराह्न

views 26

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग के मुद्दे को लेकर कल रांची में एक बैठक होगी

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग के मुद्दे को लेकर कल रांची में एक बैठक होगी। बैठक में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और राजद नेता तेजस्वी यादव के अलावा वामदल के भी कई नेता शामिल होंगे। आज रांची पहुंचे कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पत्रकारों को बताया कि सीट बंटवारे में कोई पेंच नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्याशियों की सूची 19 अक्तूबर के बाद जारी होगी। गुलाम अहमद मीर ने कहा कि परसों राहुल गांधी रांची आयेंगे।

अक्टूबर 17, 2024 3:57 अपराह्न

views 26

देवघर जिले की मोहनपुर थाना पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

देवघर जिले की मोहनपुर थाना पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पुतरबोना स्थित जंगल में अपराधी लैपटॉप और स्मार्टफोन से साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे थे। पुलिस को देखते ही एक अपराधी लैपटॉप लेकर भागने में सफल रहा, जबकि अन्य तीन को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से जब्त इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को तकनीकी टीम को भेज दिया ताकि साइबर अपराध से जुड़े संभावित डेटा का पता लगाया जा सके।

अक्टूबर 17, 2024 2:58 अपराह्न

views 28

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने झारखंड समेत देश के विभिन्न भागों में तेजी से बदल रहे डेमोग्राफी पर चिंता जतायी

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने झारखंड समेत देश के विभिन्न भागों में तेजी से बदल रहे डेमोग्राफी पर चिंता जतायी है। जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने डेमोग्राफी बदलाव की कोशिशों को परमाणु बम जैसा भयानक बताया। श्री धनखड़ ने कहा कि डेमोग्राफी बदलाव होते रहा तो चुनाव का कोई मतलब नहीं रह जायेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे बदलाव से कई देश अपनी मूल पहचान खो चुके हैं।

सितम्बर 30, 2024 8:14 अपराह्न

views 92

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने जदयू का दामन थामा

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने जदयू का दामन थाम लिया है। नयी दिल्ली स्थित जदयू के केंद्रीय कार्यालय में आज राजा पीटर को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने प्राथमिक सदस्यता दिलायी। राजा पीटर राज्य के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री रहे चुके हैं।

सितम्बर 30, 2024 8:13 अपराह्न

views 36

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हो रहा है: केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हो रहा है। वे आज रांची स्थित अमेटी यूनिवर्सिटी में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में युवाओं के लिए नये-नये अवसर पैदा हो रहे हैं।

सितम्बर 22, 2024 3:47 अपराह्न

views 35

झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल के दूसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी

झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल के दूसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर पूरे राज्य में इंटरनेट सेवा आज भी बंद है। हमारे रांची संवाददाता ने खबर दी है कि इंटरनेट बंद रहने से व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियां पूरी तरह से प्रभावित हुई है। वहीं विद्यार्थियों ने कहा कि इंटरनेट बंद होने से उनकी ऑनलाइन पढ़ाई बाधित हो गयी है।

सितम्बर 22, 2024 3:34 अपराह्न

views 32

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर कल रांची आयेगी

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर कल रांची आयेगी। टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त  समेत तीनों चुनाव आयुक्त शामिल होंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि आयोग, रांची में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी और केंद्रीय बल समन्वयक से भी मुलाकात करेगा। आयोग की टीम सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, मुख्य सच...

सितम्बर 21, 2024 7:54 अपराह्न

views 37

गिरिडीह: केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा — राज्य की हेमंत सोरेन सरकार से जनता त्रस्त है और लोग बदलाव के लिए भाजपा की ओर देख रहे हैं

गिरिडीह जिले के अंटा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार से जनता त्रस्त है और लोग बदलाव के लिए भाजपा की ओर देख रहे हैं। सभा को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकना है।

सितम्बर 21, 2024 7:51 अपराह्न

views 36

रक्षा मंत्री ने गढ़वा जिले के नगर उंटारी स्थित वंशीधर नगर के गोसाई बाग स्थित मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने गढ़वा जिले के नगर उंटारी स्थित वंशीधर नगर के गोसाई बाग स्थित मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। पलामू प्रमंडल के लिए परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में हो रही बांग्लादेशी घुसपैठ भाजपा को बर्दाश्त नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सफलता मिलते ही इस समस्या का समाधान किया जायेगा।