सितम्बर 22, 2025 8:04 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज त्रिपुरा में पुनर्विकसित माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरूणाचल प्रदेश दौरे के बाद आज दोपहर त्रिपुरा में अगरतला पहुचेंगे। वे  त्रिपुरा के उदयपुर में पुनर्विकसित माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर का उद्घाटन करेंगे। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। श्री मोदी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए अगरतला और उदयपुर में मंदिर के आसपास व्‍यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।