सितम्बर 17, 2025 6:40 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ के उपलक्ष्य में, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई के एक पॉलीक्लिनिक से इस अभियान का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ के उपलक्ष्य में, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई के एक पॉलीक्लिनिक से इस अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम श्री गोयल ने कहा कि सरकार गर्भवती महिलाओं को पोषण किट और नगरपालिका स्कूलों की लड़कियों को सैनिटरी नैपकिन वितरित करके मुंबई में इस अभियान की शुरुआत कर रही है।

    मुंबई के यशवंतराव चव्हाण केंद्र में आयोजित इसी तरह के एक कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, श्री प्रतापराव जाधव और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार और पोषण अभियान अभियानों का शुभारंभ किया।