सितम्बर 17, 2025 3:50 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के धार से राष्ट्रव्यापी स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह शिविर का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के धार से राष्ट्रव्यापी स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह शिविर का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने जिले के भैंसला गाँव में देश के सबसे बड़े पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी। उन्होंने मातृ वंदना योजना के तहत 15 लाख से अधिक महिलाओं को वित्तीय सहायता भी हस्तांतरित की। उन्होंने राज्य के आदिवासी क्षेत्रों के लिए एक कार्यक्रम, आदि सेवा पर्व का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने महिलाओं से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में अपनी जाँच कराने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने धार जिले के लोगों को आगामी पीएम मित्र पार्क की बधाई देते हुए कहा कि यह किसानों और युवाओं के लिए सुनहरे अवसर लेकर आएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन त्योहारों के दौरान खरीदी जाने वाली हर चीज़ भारत में निर्मित होनी चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि वे जो भी बेचें वह भारतीय मूल का हो।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जो भी खरीदें, वह भारत में बना होना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि आप जो भी बेचें, वह आपके अपने देश का होना चाहिए।