सितम्बर 18, 2025 9:11 पूर्वाह्न

printer

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने समूचे देश में हवाई अड्डों पर यात्री सेवा दिवस पहल की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने समूचे देश में हवाई अड्डों पर यात्री सेवा दिवस पहल की शुरुआत की। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में श्री नायडू ने कहा कि यात्री सेवा दिवस पहल मंत्रालय के विकास और हवाई यात्रा को सहज और सुगम बनाने के लक्ष्‍य का प्रतीक है।

   

श्री नायडू ने कहा कि विमानन क्षेत्र प्रत्येक यात्री को प्राथमिकता और उनकी हवाई यात्राओं को समर्पित भाव से सेवा करने के अवसर के रूप में देखता है। उन्‍होंने कहा कि क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने के लिए चलायी जा रही उड़ान योजना के अंतर्गत, देश में हवाई यात्रा अधिक सुलभ, सुगम और किफायती हो गई है। श्री नायडू ने कहा कि जल्द ही देश के सभी हवाई अड्डों पर वाई-फाई सुविधा उपलब्‍ध होगी।

   

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह अभियान सभी यात्रियों को सर्वोत्तम यात्रा अनुभव और विश्व स्तरीय सेवाएँ प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। बयान में कहा गया है कि – यात्री सेवा दिवस पहल के अवसर पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत हवाई अड्डों पर निःशुल्क चिकित्सा जाँच और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाए गए।