रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि यात्रियों की सुविधा के लिए दिवाली और छठ पर्व के दौरान बारह हज़ार विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जाएँगी। आज नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, श्री वैष्णव ने कहा कि ये विशेष रेलगाड़ियाँ 1 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच चलेंगी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष दिवाली और छठ पर्व के दौरान सात हज़ार 750 विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई गई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि दस हज़ार रेलगाड़ियाँ अधिसूचित की जा चुकी हैं और 150 पूरी तरह से अनारक्षित रेलगाड़ियाँ अंतिम क्षणों में त्वरित संचालन के लिए तैयार रखी जाएँगी।
उन्होंने कहा कि रेलवे के 29 मंडलों ने रेल संचालन में 95 प्रतिशत समय के अनुसार चल रही हैं। इन मंडलों में मालदा, नागपुर, कोटा, रांची, जयपुर, राजकोट, बीकानेर और अहमदाबाद शामिल हैं। श्री वैष्णव ने कहा कि रेल मंत्रालय सभी 70 मंडलों में 100 प्रतिशत समय पर गाडियां चलाने का प्रयास कर रहे हैं।