सितम्बर 17, 2025 6:43 अपराह्न

printer

दिल्ली सरकार ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा संकल्प यात्रा, मेगा रक्तदान शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया

राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज दिल्ली सरकार ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा संकल्प यात्रा, मेगा रक्तदान शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ, दिल्ली के सांसद, दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक, और पार्षदों के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधि, और युवाओं ने रक्तदान भी किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती गुप्ता ने कहा क़ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली के लिए सवा लाख करोड़ रुपये की लागत से बने हाईवे और एक्सप्रेसवे दिए, साथ ही यूईआर-1 और यूईआर-2 जैसी परियोजनाओं को भी शुरू किया। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने दिल्ली को हाईवे, एक्सप्रेसवे, रोड कनेक्टिविटी, मेट्रो कनेक्टिविटी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, यशोभूमि और भारत मंडपम जैसे अनेक सौगातें दी हैं, जिससे दिल्ली की पहचान एक ग्लोबल सिटी के रूप में और भी सशक्त हुई है।