सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में डीडी नेशनल और डीडी न्यूज़ के लिए सेवा पर्व पर कार्यक्रमों की एक विशेष श्रृंखला का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज से सेवा पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवसर पर, श्री वैष्णव ने कहा कि भारत ने दुनिया भर में एक नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने अपने जीवन के आरंभ से ही राष्ट्र निर्माण का कार्य किया है। श्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजनीति को देश की जनता की सेवा का माध्यम बना दिया है।
इस अवसर पर, सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू ने कहा कि यह एक विशेष अवसर है, जब लोग राष्ट्र की परिवर्तनकारी यात्रा को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश भर से बदलाव और राष्ट्र निर्माण की कहानियाँ आ रही हैं।