भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण -ट्राई ने सभी वितरण प्लेटफ़ॉर्म ऑपरेटरों को प्रसारण सेवाओं के लिए मासिक और त्रैमासिक आधार पर प्रदर्शन निगरानी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इनमें डी. टी. एच. ऑपरेटर, मल्टी सिस्टम ऑपरेटर, हेडएंड-इन-द-स्काई ऑपरेटर और इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविज़न ऑपरेटर शामिल हैं। संचार मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा कि इसका उद्देश्य प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करना, पारदर्शिता को बढ़ावा देना, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना और प्रसारण तथा केबल टी.वी. सेवा क्षेत्र के विकास को सुगम बनाना है। बयान में कहा गया है कि सभी आपरेटरों को निर्धारित प्रारूप में अपनी रिपोर्ट ट्राई को सौंपनी होगी।
Site Admin | सितम्बर 10, 2025 1:04 अपराह्न
ट्राई ने वितरण प्लेटफ़ॉर्म ऑपरेटरों को प्रसारण सेवाओं की मासिक और त्रैमासिक प्रदर्शन रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया