घरेलू शेयरों बाजारों के सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में आज सकारात्मक महौल दिखाई दिया और दोनों ने ही शुरुआती बढ़त को लगभग जारी रखते हुए लगभग शून्य दशमलव चार प्रतिशत की तेजी दर्ज की। सेंसक्स तीन सौ 13 अंक बढ़कर 82 हजार छह सौ 94 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 91 अंक की बढत के साथ 25 हजार तीन सौ तीस अंकों पर जा पहुंचा। बॉम्बे शेयर बाजार के व्यापक बाजार भी बढ़त दिखाई दी। मिड कैप सूचकांक लगभग शून्य दशमलव दो प्रतिशत बढ़ा, जबकि स्मॉल कैप सूचकांक में आधा प्रतिशत की बढ़त देखी गई।
सेंसेक्स में शामिल तीस में से बीस कंपनियों में बढ़त का रूख बना रहा। तेजी दर्ज करने वाली कंपनियों में एसबीआई का शेयर तीन प्रतिशत, भारत इलैक्ट्रॉनिक्स का शेयर का लगभग दो दशलमलव चार प्रतिशत और कोटक बैंक का शेयर एक दशमलव चार प्रतिशत से अधिक बढ़ा। गिरावट दर्ज करने वाली प्रमुख कंपनियों में बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज़ और टाइटन दोनों में ही लगभग एक प्रतिशत की गिरावट दिखाई दी। आईटीसी का शेयर शून्य दशमलव नौ प्रतिशत और टाटा स्टील का शेयर शून्य दशमलव चार प्रतिशत से अधिक गिरा।