कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी कल हैदराबाद में महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी के छठे चरण का शुभारंभ करेंगे। मंत्रालय पहले चरण के तहत सात अन्वेषण लाइसेंस-ईएल ब्लॉकों के लिए पसंदीदा बोलीदाताओं की घोषणा भी करेगा।
नीलामी में 4 ब्लॉक खनन पट्टे के लिए और 19 ब्लॉक समग्र लाइसेंस के लिए शामिल होंगे। इनमें कई राज्यों में लिथियम, ग्रेफाइट, टाइटेनियम, कोबाल्ट और अन्य खनिज शामिल होंगे। यह पहली ईएल नीलामी के सफल समापन के बाद हो रहा है। जिसमें छह राज्यों में सोना, तांबा, सीसा, जस्ता, दुर्लभ मृदा तत्व और प्लैटिनम समूह के खनिजों वाले सात ब्लॉक आवंटित किए गए थे। अब तक, महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी के पाँच चरण पूरे हो चुके हैं, जिनमें 34 ब्लॉक आवंटित किए गए हैं और राज्य सरकारों को राजस्व प्राप्त हुआ है।