कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन- रबी अभियान 2025 की अध्यक्षता करेंगे। मंत्रालय ने एक वक्तव्य में बताया कि इस दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान चर्चा में रबी फसल के किसानों को लाभ पहुंचाने, उत्पादन लक्ष्य निर्धारित करने, सतत कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस सम्मेलन में देशभर के कृषि विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, नीति निर्माता और राज्य सरकारों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे।
Site Admin | सितम्बर 14, 2025 7:10 अपराह्न
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन- रबी अभियान 2025 की करेंगे अध्यक्षता