सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज विश्व कप विजेता चैंपियनों से मुलाकात कर प्रसन्नता व्यक्त की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मुलाकात के दौरान चैंपियनों ने उनके साथ अपने सफ़र और पिछले कुछ वर्षों के मैदानी अनुभवों की प्रेरक कहानियाँ साझा कीं।