सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज हिन्दी दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वैष्णव ने कहा कि भारतीय भाषाएं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाएं देश की सांस्कृतिक विरासत हैं। श्री वैष्णव ने सभी को हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं को राष्ट्रीय अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
Site Admin | सितम्बर 14, 2025 8:04 अपराह्न
केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं