सितम्बर 14, 2025 8:15 अपराह्न

printer

केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने भारत के सबसे बड़े और आधुनिक खेल परिसर का किया उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद के नारनपुरा में भारत के सबसे बड़े और अत्‍यधिक आधुनिक खेल परिसर का उद्घाटन किया।

 

    समारोह को संबोधित करते हुए श्री शाह ने 2047 तक भारत को शीर्ष खेल राष्‍ट्र बनाने की मोदी सरकार की वचनबद्धता दोहराई। उन्‍होंने कहा कि नया परिसर देश का सबसे बड़ा और विश्‍व का अत्‍यधिक उन्‍नत परिसर है। गृह मंत्री ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि अहमदाबाद बहुत जल्‍द एशिया की खेल राजधानी और कॉमनवेल्‍थ खेलों का मुख्‍य आयोजन स्‍थल बन जाएगा।

 

    पिछले दशक में भारतीय खेल जगत में आए बदलावों के बारे में श्री शाह ने कहा कि एक दशक में खेल बजट एक हजार छह सौ 43 करोड़ रुपये से बढ़कर पांच हजार तीन सौ करोड़ रुपये का हो गया है।

 

    आठ सौ 25 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित खेल परिसर एथलीटों के प्रशिक्षण और आवासीय सुविधाओं के अलावा इनडोर और आउटडोर खेलों के लिए विश्‍वस्‍तरीय एक्‍वाटिक परिसर और उन्‍नत सुविधाओं से सुसज्जित है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल ने भी इस कार्यक्रम में भागीदारी की।