सितम्बर 23, 2025 8:37 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने न्यूयॉर्क में दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते के पहले चरण पर चर्चा के लिए मुलाकात की

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने कल न्यूयॉर्क में दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते के पहले चरण पर चर्चा के लिए मुलाकात की। इससे पहले साल श्री गोयल और ग्रीर के बीच यह तीसरी मुलाकात है, इससे पहले अमरीका के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच ने अपने भारतीय समकक्ष विशेष सचिव वाणिज्य, राजेश अग्रवाल से नई दिल्ली में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते-बीटीए पर मुलाकात की थी।

 

16 सितम्‍बर को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 75वें जन्‍मदिवस पर अमरीकी राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की ओर से शुभकामना संदेश दिए जाने के बाद दोनों देशों की व्‍यापार वार्ता बहाल हुई। श्री मोदी ने श्री ट्रम्‍प का धन्‍यवाद दिया और यूक्रेन में शांति स्‍थापना के उनके प्रयासों की सराहना की।