उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज तेलंगाना में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-हैदराबाद के विद्यार्थियों और शिक्षकों से बातचीत करेंगे। संगारेड्डी के जिलाधिकारी वी. क्रांति ने आईआईटी-हैदराबाद के अधिकारियों, पुलिस और कर्मचारियों के साथ उपराष्ट्रपति की यात्रा के लिए व्यवस्था की समीक्षा की। इस बीच, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और शमशाबाद क्षेत्र पर ड्रोन, पैरा-ग्लाइडर और माइक्रो-लाइट विमान सहित हवाई वाहनों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Site Admin | मार्च 2, 2025 8:14 पूर्वाह्न
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज तेलंगाना में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-हैदराबाद के विद्यार्थियों और शिक्षकों से करेंगे बातचीत