अप्रैल 29, 2025 8:45 अपराह्न

printer

आयुष मंत्रालय 1 और 2 मई को महाराष्ट्र के लोनावाला में राष्ट्रीय आयुष मिशन सम्मेलन करेगा आयोजित 

आयुष मंत्रालय 1 और 2 मई को महाराष्ट्र के लोनावाला में राष्ट्रीय आयुष मिशन सम्मेलन आयोजित करेगा। इसका उद्देश्य भविष्‍य में भारत में आयुष-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक राष्ट्रीय मंच के रूप में कार्य करना है। सम्‍मेलन में आयुष विशेषज्ञ, नीति निर्माता, स्वास्थ्य पेशेवर और शोधकर्ता पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को मुख्यधारा की स्वास्थ्य सेवा में शामिल करने के उपायों पर चर्चा करेंगे।

आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उन्‍होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक मजबूत और एकीकृत आयुष ढांचे के माध्यम से सभी के लिए समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्‍ध कराने के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना है।