केद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश भर में 1700 रक्तदान शिविरों में “रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0” का आयोजन किया जा रहा है। चेन्नई के एक कॉलेज में रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद अपने भाषण में उन्होंने कहा कि दो लाख यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य है।
उन्होंने ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश का नेतृत्व संभालने के बाद से, देश के नागरिकों के जीवन के सभी क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे और विकास ने भारत को वैश्विक स्तर पर एक ऊँचा स्थान दिलाया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भारत निरंतर विकास करता रहेगा और 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। सरकार दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ देश की बेहतरी के लिए योजनाएँ बना रही है। उन्होंने ने पिछले ग्यारह वर्षों में निवेश, स्टार्टअप, बुनियादी ढाँचे, शिक्षा और रोजगार में वृद्धि जैसी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अंतरिक्ष अभियानों में भी उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के दृढ़ निर्णय और सक्षम रक्षा बलों के कारण ही देश की सीमाएँ सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर इसका एक बेहतरीन उदाहरण है।