आईपीएल क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स ने कल रात कोलकाता नाइट राईडर्स को 32 रन से हरा दिया है। चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। संजू सैमसन ने 48 रनों की पारी खेली। जवाब में कोलकाता नाइट राईडर्स 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। नूर अहमद ने 3 विकेट लिए, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू आज शाम लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से बैंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।