अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने नई दिल्ली में आयुर्वेद योजना के अंतर्गत आयुर्वेद शिक्षकों के लिए सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया। कल संपन्न हुए इस छह दिन के कार्यक्रम में शास्त्रीय आयुर्वेद के ज्ञान को समकालीन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ मिलाने पर बल दिया गया।
इस कार्यक्रम में आयुर्वेदिक औषधि विकास पद्धतियों को आधुनिक वैज्ञानिक और नियामक ढाँचों के साथ जोड़ने पर चर्चा की गई। इस दौरान, विशेषज्ञों ने औषधि मानकीकरण, सुरक्षा और प्रभावकारिता मूल्यांकन, नियामक ढाँचों, आयुर्वेदिक सौंदर्य प्रसाधनों, आणविक अनुकरण और औषधियों के कार्यात्मक लक्षण वर्णन पर चर्चा की।