हॉकी इंडिया ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं के लिए सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की 40 महिला हॉकी खिलाड़ियों का कोर ग्रुप बनाया है, इन 40 सदस्यीय कोर ग्रुप में झारखंड की आठ खिलाड़ी शामिल की गयी हैं।
झारखंड की इन आठ खिलाड़ियों में छह खिलाड़ी सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और अंजना डुंगडुंग सिमडेगा की हैं जबकि दो खिलाड़ी निक्की प्रधान और अलबेला रानी टोप्पो खूंटी जिले की हैं।