मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 30, 2025 8:55 अपराह्न

printer

सोशल मीडिया पोस्‍ट में इस्राइल के प्रधानमंत्री ने खान यूनिस में कैदियों को रिहा किए जाने के तौर तरीकों की आलोचना की

गजा क्षेत्र में फलस्‍तीनी गुटों और इस्राइल के बीच संघर्ष विराम के अंतर्गत कैदियों की रिहाई के तीसरे दौर में आज गजा में आठ और कैदियों को रिहा किया गया। इनमें तीन इस्राइल के और पांच थाईलैण्‍ड के नागरिक हैं। रिहा किये गये कैदियों में बीस वर्षीय इस्राइली सैनिक अगम बर्जर शामिल है। 29 वर्षीय अरबेल यहूद और 80 वर्षीय गादी मोजेज को भी थाई नागरिकों के साथ रिहा किया गया। इस बीच, एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में इस्राइल के प्रधानमंत्री ने खान यूनिस मे कैदियों को रिहा किए जाने के तौर तरीकों की आलोचना की है। उनका कहना है कि कैदियों को रेडक्रॉस वाहन की तरफ जाते समय भीड़ ने उन्‍हें घेर रखा था।

    इस बीच, इस्राइली अधिकारियों ने समझौते के तहत 110 फलस्‍तीनी कैदियों की रिहाई में देरी करने की बात कही है। हालांकि, मिस्र के एक अधिकारी ने कहा कि इन कैदियों को अब आज देर रात रिहा किया जाएगा। अधिकारियों ने हमास के अनुसार इनमें से 32 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी जबकि शेष 30 कैदी बच्‍चे हैं। संघर्ष विराम और कैदियों की रिहाई से संबंधित समझौते के पहले चरण में 7 अक्‍टूबर 2023 में हमास के हमलों में बंदी बनाए गये 33 इस्राइली बंधक रिहा किये जाएंगे। इसके बदले इस्राइल द्वारा करीब दो हजार फलस्‍तीनियों को रिहा किये जाने की उम्‍मीद है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….