रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा है कि सबके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश अपनी आजादी के 100वें वर्ष तक विश्व में अग्रणी बन जाएगा। आज पंजाब के गुरदासपुर में शहीद राम प्रकाश प्रभाकर की 33वीं पुण्यतिथि पर उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने में नारी शक्ति ने बड़ी भूमिका रही है और भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां नारी-शक्ति की पूजा की जाती है। श्री सेठ ने कहा कि नये भारत को आगे बढ़ने से रोका नहीं जा सकता।
Site Admin | दिसम्बर 15, 2024 7:44 अपराह्न
सबके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए- रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ
