भारतीय जनता पार्टी ने आज हरियाणा के विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के महापौर, अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा ने गुरुग्राम और रोहतक सहित दस महापौर पदों में से नौ पर जीत हासिल की है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि लोगों ने सरकार के कार्यों और नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि विकसित हरियाणा के सपने को साकार करने के लिए “ट्रिपल इंजन सरकार” तेजी से काम करेगी।