मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 4, 2025 5:49 अपराह्न

printer

वरिष्‍ठ वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाल चिदम्‍बरम का आज सवेरे मुंबई के एक अस्‍पताल में निधन हो गया

वरिष्‍ठ वैज्ञानिक और भारत के परमाणु कार्यक्रम में  प्रमुख भूमिका निभाने वाले डॉ. राजगोपाल चिदम्‍बरम का आज सवेरे मुंबई के एक अस्‍पताल में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वे 88 वर्ष के थे। डॉ. चिदम्‍बरम ने भारत के परमाणु हथियार कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभाई थी। उन्‍होंने भारत को परमाणु शक्ति के रूप में स्‍थापित करने वाले कार्यक्रमों  -1974 में भारत के पहले परमाणु परीक्षण और 1998 में पोखरण-दो परीक्षण कार्यक्रम में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया था। उन्‍होंने विभिन्‍न प्रमुख वैज्ञानिक और अन्‍य महत्‍वपूर्ण पदों पर कार्य किया। इनमें भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के निदेशक और परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्‍यक्ष  का पद शामिल है। डॉ. चिदम्‍बर को  1975 में पद्मश्री और 1992 में पद्मविभूषण से सम्‍मानित किया गया था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….