मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 6, 2025 7:06 अपराह्न

printer

रुद्रप्रयाग ज़िले में केदारनाथ और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली टनल को अस्थायी रूप से खोला गया

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अब जाम की परेशानी से बड़ी राहत मिलने जा रही है। रुद्रप्रयाग ज़िले में केदारनाथ और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली एक अहम टनल को अस्थायी रूप से खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खोली गई यह टनल यात्रियों के लिए वैकल्पिक रास्ता बनेगी, जिससे यात्रा के दौरान ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

इस टनल के ज़रिए केदारनाथ हाईवे से आने-जाने वाले यात्री अब बेलनी पोखरी मार्ग होते हुए सीधे बद्रीनाथ हाईवे तक पहुंच सकेंगे। इससे न सिर्फ यात्रा सुगम होगी बल्कि रुद्रप्रयाग बाज़ार और आस-पास के इलाकों तक पहुंच भी आसान होगी। इसका फायदा स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भी मिलेगा।

प्रशासन ने इस मार्ग पर सुरक्षा और निगरानी के पूरे इंतज़ाम किए हैं। लोक निर्माण विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर मार्ग पर निगरानी रख रहे हैं, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….