मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 9, 2025 5:32 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ आज ब्रातिस्‍लावा में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ आज ब्रातिस्‍लावा में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इसमें द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं तथा साझा वैश्विक और क्षेत्रीय हितों के मुद्दों पर चर्चा की गई। राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में राष्ट्रपति पेलेग्रिनी की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता और पहल की प्रशंसा की।

    इस दौरान दो समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किये गये। पहला समझौता राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड और स्लोवाक बिजनेस एजेंसी के बीच सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम क्षेत्र में सहयोग और दूसरा समझौता सुषमा स्‍वराज विदेश सेवा संस्‍थान और स्लोवाक विदेश तथा यूरोपीय कार्य मंत्रालय के बीच सहयोग के बारे में है।

     राष्ट्रपति मुर्मु ने स्लोवाकिया में भारतीय कला और संस्कृति की बढ़ती लोकप्रियता पर बल दिया। राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत के तेजी से बढ़ते मीडिया, मनोरंजन और रचनात्मक अर्थव्यवस्था क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच अधिक सहयोग करने की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्लोवाकिया को पहली  से 4 मई, 2025 तक मुंबई में होने वाले वेव्‍स शिखर सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया।

    इससे पहले, राष्ट्रपति मुर्मु का दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति ने ब्रातिस्लावा के राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक रूप से स्वागत किया। राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….