राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र शुक्लदि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेटी चांद, नवरेह और साजिबू चैराओबा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि वसंत ऋतु के आगमन पर मनाए जाने वाले ये त्योहार भारतीय नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ये त्योहार भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं। श्रीमती मुर्मु ने कहा कि इन त्योहारों के दौरान लोग नई फसल की खुशी मनाते हैं और प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने लोगों से सद्भाव और एकता की भावना मजबूत करने और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नई ऊर्जा के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।