अक्टूबर 25, 2024 8:04 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम नया रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम नया रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत नौवीं किश्त की राशि को करीब सत्तर लाख हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में ऑनलाइन जारी किया।

 

गौरतलब है कि इस योजना के हितग्राही महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं के साथ ही स्थानीय जनजातीय समुदाय के लोगों के साथ भी चर्चा की। राष्ट्रपति ने पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखंड का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित थे।

 

राष्ट्रपति अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे और अंतिम दिन कल छब्बीस अक्टूबर को सबसे पहले रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगी। इसके बाद वे भिलाई में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और फिर वे नवा रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साईंस एवं आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति कल शाम नई दिल्ली लौट जाएंगी। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला