मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 16, 2025 9:03 अपराह्न

printer

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने और पर्यावरण सुधार के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू

राजधानी में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने और पर्यावरण सुधार के लिए दिल्ली सरकार ने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार ने दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ठोस और प्रभावी उपायों की शुरुआत कर दी है। इन उपायों में रिंग रोड को डस्ट फ्री बनाना, सड़कों के किनारे हरित पट्टियों का विकास, ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए योजनाएं और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए कदम शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने वैज्ञानिक और सतत उपायों पर जोर दिया है। इस दिशा में दिल्ली नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, दिल्ली विकास प्राधिकरण और अन्य संबंधित एजेंसियों को सड़क किनारे पौधे लगाने और धूल नियंत्रण के उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।

    बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या पर भी सरकार ने गंभीर कदम उठाने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 250 प्रमुख सड़कों को चिन्हित किया गया है, और संबंधित विभागों को ट्रैफिक जाम के कारणों का निदान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, प्रमुख मार्गों पर यातायात निंयत्रण को सुधारने पर भी काम किया जाएगा।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….