मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गया में मेजर ध्यानचंद खेल परिसर का उद्घाटन करेंगे। यह परिसर बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान-बिपार्ड परिसर में तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री इसके अलावा यहां स्वीमिंग पुल और ओपन एयर थिएटर का भी उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।
Site Admin | अप्रैल 30, 2025 11:33 पूर्वाह्न
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गया में मेजर ध्यानचंद खेल परिसर का उद्घाटन करेंगे
