जनवरी 1, 2025 4:50 अपराह्न

printer

महाराष्‍ट्र के सोलापुर जिले के अक्कलकोट में मेनदारगी के पास आज एक सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई

 

    महाराष्‍ट्र के सोलापुर जिले के अक्कलकोट में मेनदारगी के पास आज एक सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में कम से कम सात अन्य घायल हो गए जिनका ईलाज चल रहा है। यह दुर्घटना तब हुई जब तीर्थयात्रियों को अक्कलकोट ले जा रही एक जीप सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।