मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 9, 2025 9:01 अपराह्न

printer

बिहार में वर्षा और बिजली गिरने की घटनाओं में मृतकों की संख्या 13

बिहार में वर्षा और बिजली गिरने की घटनाओं में मृतकों की संख्या 13 हो गई है। बेगूसराय जिले में सबसे अधिक पांच और मधुबनी जिले में तीन लोगों की मौत हुई। दरभंगा में दो और समस्तीपुर में एक व्यक्ति की मृत्‍यु हुई।

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बेगूसराय जिले के बलिया, भगवानपुर, मटिहानी और साहेबपुर कमाल इलाके में वर्षा के दौरान अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं में चार लोग घायल भी हुए हैं। मधुबनी जिले के झंझारपुर में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।   मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में आज वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पटना, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी, खगड़िया और कई अन्य नदियों में आज वर्षा हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटनाओं में जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। उन्‍होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्‍यमंत्री ने लोगों से बारिश और बिजली गिरने के दौरान बाहर न निकलने की अपील की है। आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने भी मौतों पर दुख व्‍यक्‍त किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

15/08/24 | 8:45 अपराह्न