पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आज अज्ञात बंदूकधारियों ने एक बस में सवार कम से कम सात यात्रियों की पहचान पत्र जांचने के बाद हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने प्रांत के बरखान इलाके में यात्री बस को उस समय निशाना बनाया जब वह प्रांतीय राजधानी क्वेटा से पंजाब प्रांत जा रही थी। बरखान के डिप्टी कमिश्नर ने घटना और मृतकों की संख्या की पुष्टि की है।
Site Admin | फ़रवरी 19, 2025 8:24 अपराह्न
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सात यात्रियों की पहचान पत्र जांचने के बाद हत्या
