मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 23, 2025 8:15 अपराह्न

printer

पहलगाम हमले के दोषियों को शीघ्र ही कड़ा और स्पष्ट जवाब दिया जाएगा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पहलगाम हमले के दोषियों को शीघ्र ही कड़ा और स्पष्ट जवाब दिया जाएगा। नई दिल्ली में भारतीय वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह की स्मृति में आयोजित एक व्याख्यान में श्री सिंह ने भारत की आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की नीति दोहराई।   

    उन्होंने कहा कि सरकार पहलगाम हमले के लिए दोषियों को मुंहतोड़ जवाब देगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस हमले का मुकाबला करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्‍होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

    रक्षा मंत्री ने इस बात पर बल दिया कि भारत इतनी प्राचीन सभ्यता और इतना विशाल देश है कि इसे किसी भी आतंकी गतिविधि से डराया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस तरह की हरकतों का जवाब इसके जिम्मेदार लोगों को जोरदार तरीके से दिया जाएगा। रक्षा मंत्री ने वायुसेना मार्शल अर्जन सिंह का स्मरण करते हुए कहा कि वह न केवल अपने समय के एक दूरदर्शी सैनिक थे, बल्कि उनकी दूरदर्शिता आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि अर्जन सिंह भारतीय वायुसेना और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1965 के युद्ध में मार्शल की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में ही भारतीय वायुसेना ने दुश्मन के आक्रमण के महज एक घंटे के भीतर जवाबी हमला किया था।

    श्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान प्रौद्योगिकी क्रांति के युग में भारतीय वायुसेना केवल अत्याधुनिक तकनीक अपना रही है, बल्कि अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को तैयार करने पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ सहयोग से स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को प्रोत्साहन मिल रहा है। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार भारतीय वायुसेना की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए काम कर रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….