फ़रवरी 25, 2026 8:59 अपराह्न

printer

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ऊर्जा परिवर्तन, सतत विकास और डिजिटल पर्यावरण प्रशासन पर भारत के सुधारों को रेखांकित किया

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज कहा कि भारत ऊर्जा परिवर्तन, सतत आर्थिक परिवर्तन, प्रकृति-आधारित समाधान और डिजिटल पर्यावरण प्रशासन – इन चार रणनीतिक क्षेत्रों में व्यवस्थित सुधारों को आगे बढ़ा रहा है।

नई दिल्ली में ऊर्जा और संसाधन संस्थान के विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में श्री यादव ने कहा कि हमें सामाजिक न्याय और पारिस्थितिक सीमाओं के भीतर विकास को परिभाषित करना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला