पंचायती राज मंत्रालय ने आज झारखंड सरकार के पंचायतीराज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में नई दिल्ली में हमारी परम्परा हमारी विरासत पहल के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर के एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर पंचायतीराज राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने जनजातीय समुदाय से शिक्षा की ओर ध्यान केन्द्रित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हाशिए पर पडे़ समुदायों की शिक्षा, आर्थिक विकास और सामाजिक सुरक्षा देश की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष को समर्पित है जिसमें जनजातीय समुदाय की विरासत को संरक्षित करने के महत्व को रेखांकित किया जाएगा। इस अवसर पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी उपस्थित रहे। समारोह में झारखंड के पांच हजार से अधिक जनजातीय समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।