मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 5, 2025 8:24 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लोरेंसो से मुलाकात की

भाजपा को जानो पहल के तहत केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कल नई दिल्ली में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लोरेंसो से मुलाकात की। इस मुलाकात में श्री नड्डा ने अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर राष्ट्रपति लोरेंसो को बधाई दी।

 

 

उन्होंने भाजपा संगठन के ढांचे और पार्टी की गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की और विभिन्‍न समुदायों तक पार्टी की समावेशी पहुंच का उल्लेख किया। उन्होंने आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए भाजपा और पॉपुलर मूवमेंट फॉर द लिबरेशन ऑफ अंगोला (एमपीएलए) के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर का आदान-प्रदान शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा।

   

 

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा योजनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई जिनका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों सहित समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना है।

 

 

दोनों नेताओं ने बीते दशक में भारत और अंगोला के द्विपक्षीय संबंधों में हुई निरंतर प्रगति का उल्लेख किया और विशेष रूप से  स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। राष्ट्रपति लोरेंसो 2 मई को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….